Location: Manjhiaon
मझिआंव : बीआरसी कार्यालय में मंगलवार को स्थानांतरित बीपीओ संतोष कुमार दुबे ने योगदान दिया। इस अवसर पर सीआरपी, सहायक अध्यापक और कर्मियों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।
दुबे ने बताया कि वे पूर्व में रंका प्रखंड बीआरसी कार्यालय में कार्यरत थे। उपायुक्त के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा उनका स्थानांतरण मझिआंव प्रखंड के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी सीआरपी, बीआरपी और कर्मियों के सहयोग से प्रखंड के शिक्षा क्षेत्र में नई पहचान बनाई जाएगी।
इस मौके पर सीआरपी वीरेंद्र प्रसाद, मुदस्सर नजर, सहायक अध्यापक ललन राम, संजय कुमार सिंह, कर्मी राजेंद्र कुमार और मनीष कुमार उपस्थित थे।











