Location: Manjhiaon
मझिआंव। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में बायपास रोड से लेकर संयम सिंह के घर होते हुए आगे तक किए गए पटिया निर्माण में भारी अनियमितता सामने आई है। निर्माण की खराब गुणवत्ता के कारण ईंट लदा ट्रैक्टर का चक्का धंस गया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रैक्टर चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
इस मामले को लेकर पूर्व विधायक प्रतिनिधि संयम कुमार सिंह ने नगर पंचायत कार्यालय में लिखित आवेदन देकर कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार से जांचोपरांत कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि बायपास सड़क के समीप ट्रांसफार्मर से आगे तक नवनिर्मित नाली पर पटिया की ढलाई गुणवत्तापूर्ण नहीं की गई है। पटिया सही तरीके से नहीं लगाई गई, कई स्थानों पर 6-6 इंच का गैप छोड़ दिया गया है, जिससे पहले भी कई बार खतरे की स्थिति बन चुकी है।
सोमवार को ईंट लदा ट्रैक्टर जैसे ही वहां से गुजरा, पटिया टूट गई और ट्रैक्टर का बड़ा चक्का नाली के अंदर समा गया। अचानक ईंटें भरभराकर गिर पड़ीं। बताया गया कि यह दूसरी बार है जब इसी स्थान पर इस तरह की दुर्घटना हुई है।
संयम कुमार सिंह ने कार्यपालक पदाधिकारी से अविलंब जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने और गुणवत्तापूर्ण पटिया निर्माण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि स्थल का निरीक्षण कराया जाएगा और जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की











