Location: Manjhiaon
मझिआंव प्रतिनिधि:
निदेशक, राज्य शहरी विकास अभिकरण, नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड, रांची के निर्देशानुसार शनिवार को नगर पंचायत मझिआंव क्षेत्र के कई दुकानों में छापामारी की गई। यह कार्रवाई कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार के नेतृत्व में की गई।
छापामारी के दौरान दुकानों से लगभग 16 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किया गया, जिस पर संबंधित दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण प्रदूषित होता है और इस पर पूर्ण प्रतिबंध है। भविष्य में पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई के साथ जुर्माना लगाया जाएगा।
इस अभियान में सिटी मैनेजर जितेश कुमार सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मी शामिल थे।











