Location: Manjhiaon
मझिआंव। प्रखंड सभागार में बुधवार को शिक्षा विभाग की ओर से गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बीईईओ रंभा चौबे ने की। बैठक में प्रखंड के सभी स्कूलों के हेडमास्टर, सीआरपी और बीआरपी शामिल हुए।
बीईईओ ने इस दौरान कई जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन एमडीएम का एसएमएस भेजने, कक्षा एवं कोटीवार छात्रों की संख्या का प्रतिवेदन जमा करने, सभी छात्रों के बैंक खाता एवं आधार से संबंधित प्रतिवेदन, कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के पोशाक प्रतिवेदन, “एक पेड़ मां के नाम” ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की रिपोर्ट, एमडीएम व एसएमसी से संबंधित प्रतिवेदन, एसएमसी पुनर्गठन की ऑनलाइन एंट्री तथा इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय कक्षा 6 में फॉर्म भरने से संबंधित प्रतिवेदन जल्द जमा करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर बीपीओ विभा रानी कुजुर, हेडमास्टर विजय कुमार सिंह, चंदा कुमारी, अंबिका राम, अनीस अहमद, रामाकांत तिवारी, कृष्णा राम, एजाज अहमद, सुधा कुमारी, अवधेश कुमार रवि, निरमा कुमारी, रिफत जावेद, नीरज प्रसाद, मुकेश कुमार शुक्ला, सुरेश यादव, अजीत कुमार, संतोष कुमार मौर्य सहित कई शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित थे।











