मझिआंव में क्रांतिकारी किसान मजदूर यूनियन की 4 सूत्री मांग को लेकर नुक्कड़ सभा और धरना प्रदर्शन की तैयारी

Location: Manjhiaon

मझिआंव। क्रांतिकारी किसान मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बिंदेश्वरी पाल उर्फ अशोक पाल के नेतृत्व में लगातार पिछले तीन दिनों से नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को बिरबंधा गांव, मंगलवार को खजुरी गांव और बुधवार को मझिआंव मेन बाजार, दुसरा बकरी बाजार एवं ब्लॉक मोड़ अंबेडकर चौक के पास यूनियन के साथियों ने सभाओं का आयोजन किया।

सभा में किसानों के हित में चार सूत्री मांगों पर चर्चा की गई। इनमें पहला, खजूरी नवाडीह पंचायत को नगर पंचायत से बाहर करने की मांग; दूसरा, प्रखंड क्षेत्र में पैक्स केंद्र खोलने की मांग; तीसरा, सभी किसानों को आधार कार्ड पर सरकार द्वारा निर्धारित उचित मूल्य पर धान खरीदने की मांग; और चौथा, खजूरी जलाशय योजना की अर्धनिर्मित नहर का कार्य पूरा कर किसानों के खेतों में सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने की मांग शामिल है।

सभा में यह भी बताया गया कि खजूरी नवाडीह पंचायत को नगर पंचायत से अलग करने के लिए पहले दो बार ग्रामीणों द्वारा वोट बहिष्कार किया गया था। हालांकि, जिला और नगर पंचायत के अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण मतदान करने के लिए तैयार हुए, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर पंचायत में होने के कारण खजूरी नवाडीह के लोगों को दोहरा टैक्स देना पड़ रहा है और उन्हें कोई विशेष लाभ नहीं मिल पा रहा है।

यूनियन के नेताओं ने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी धान क्रय केंद्र न खुलने के कारण किसान अपने धान को औने-पौने दामों में बेचने के लिए मजबूर हैं, जिससे उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल पाता।

चारों मांगों को लेकर 15 दिसंबर को मझिआंव प्रखंड कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। सभी किसान भाइयों से इस धरना में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया है।

इस मौके पर इबरार खां, रुस्तम अंसारी, अवधेश पाल, शर्मा पाल, दया नंद पाल, रहिम शाह, जयनुल अंसारी, बीरबल पाल सहित काफी संख्या में यूनियन के कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!