Location: Manjhiaon
मझिआंव नगर पंचायत स्थित मेन बाजार समिति परिसर में यंग स्टार क्लब पूजा पंडाल, दुर्गा मंदिर समेत अन्य पूजा स्थलों का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीओ संजय कुमार पांडेय ने मां दुर्गा के दर्शन किए और विधि-व्यवस्था की जानकारी ली।
इस दौरान यंग स्टार क्लब और दुर्गा मंदिर पूजा समिति की ओर से एसडीओ को चुंदरी देकर सम्मानित किया गया। एसडीओ ने पूजा पंडाल की भव्यता और सजावट की सराहना की तथा सभी से शांतिपूर्ण ढंग से मिल-जुलकर दशहरा पर्व मनाने की अपील की।
मौके पर दुर्गा मंदिर के पुजारी अशोक पाठक, समिति के चंदन कमलापुरी, संजय कमलापुरी, टुकुर कमलापुरी, यंग स्टार क्लब पूजा समिति के अध्यक्ष नीरज कमलापुरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।











