Location: Manjhiaon
मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड क्षेत्रों में कर्मा पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। मोरबे के चिरकुटही उरांव टोला, रामपुर पंचायत के बरवा दायर, ओबरा गांव तथा लेवा टांड़ में विशेष पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बुधवार को कर्म वृक्ष की डाली को गाड़ा गया और गुरुवार को मांदर की थाप पर महिला-पुरुषों द्वारा पारंपरिक गीतों के साथ सामूहिक नृत्य किया गया। महिलाएं एवं कुंवारी कन्याएं अपने भाइयों की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को पूजा करती हैं।
पर्व की समाप्ति पर कर्म वृक्ष की डाली को कोयल नदी एवं अन्य जलाशयों में गीतों के साथ प्रवाहित किया गया। इस अवसर पर गांवों में उल्लास और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला।











