Location: Manjhiaon
मझिआंव: प्रतिनिधि: मझिआंव थाना के एस .आई. चंदन प्रधान ने न्यायालय के निर्देशानुसार 2020 से फरार अभियुक्त के घर इश्तिहार चिपकाई। जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर चंदन प्रधान ने बताया कि मझिआंव थाना क्षेत्र के करुई गांव निवासी श्रीकांत सिंह की ट्रैक्टर चोरी हो गई थी ,जो पलामू जिला के मनातू थाना से ट्रैक्टर को बरामद किया गया था ,तथा ट्रैक्टर मालिक श्रीकांत सिंह के द्वारा मझिआंव थाना केश कांड संख्या 138/2020 के तहत धारा :379,411 के तहत प्राथमिकी दर्ज पलामू जिला के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सेमरवार गांव निवासी स्वर्गीय बद्री पासवान के पुत्र वीरेंद्र कुमार पासवान उर्फ वीरेंद्र पासवान के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई थी तब से लेकर अभी तक वह फरार चल रहा है।
गढ़वा न्यायालय के निर्देशानुसार शुक्रवार को मझिआंव थाना के एस आई चंदन प्रधान अपने पुलिस बल के साथ हरिहरगंज थाना पुलिस के सहयोग से अभियुक्त वीरेंद्र कुमार पासवान के घर पर ढ़ोल बजाकर उसके घर पर इश्तिहार चिपकाए गया। साथ ही सब इंस्पेक्टर श्री प्रधान ने बताया कि अभियुक्त अगर एक माह के अन्दर वह कोर्ट या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसका घर का कुर्की जप्तीं न्यायालय के निर्देशानुसार किया जाएगा।











