मझिआंव नगर पंचायत में 52.09 लाख की छह विकास योजनाओं का शिलान्यास

Location: Manjhiaon



मझिआंव, प्रतिनिधि। मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार को स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने संयुक्त रूप से 52 लाख 09 हजार 700 रुपये की लागत से बनने वाली छह विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर योजनाओं का शुभारंभ किया।
शिलान्यास की गई योजनाओं में वार्ड संख्या 4 के गहिड़ी में गोपाल मेहता के घर के पास गाइड वॉल निर्माण, वार्ड संख्या 7 में बाजार समिति स्थित हैंडपंप से प्रदीप साह के घर तक नाली निर्माण तथा मुख्य सड़क से बाजार समिति के हैंडपंप तक स्लैब सहित नाली निर्माण, वार्ड संख्या 9 में मुख्य सड़क से कुंज बिहारी के घर तक नाली निर्माण, वार्ड संख्या 11 में फुलेश्वर चौधरी के घर से रामधनी चौधरी के घर तक नाली निर्माण तथा वार्ड संख्या 12 में कुंज बिहारी के घर से नदी तक नाली निर्माण शामिल हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से स्थानीय लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
मुख्य अतिथि विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि राज्य सरकार एवं नगर पंचायत के संयुक्त प्रयास से क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं संवेदकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ सभी योजनाओं को पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि जनता को इन योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके।
इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमन विश्वकर्मा, सांसद प्रतिनिधि भगवान दत्त तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि भानु प्रताप पासवान, वीरेंद्र सोनी, इमरान खान, वार्ड पार्षद गीता सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, बाल मुकुंद मेहता, राधिका देवी, कमला देवी, नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता, नगर पंचायत के कर्मी, संबंधित संवेदक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!