उत्क्रमित मध्य विद्यालय खुटिया में पहली महिला सहायक आचार्य ने संभाला पदभार

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा), प्रतिनिधि। धुरकी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खुटिया में पहली बार किसी महिला सहायक आचार्य की पदस्थापना हुई है। शुक्रवार को नोमी कुमारी ने इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) के पद पर विद्यालय में योगदान दिया।
जानकारी के अनुसार, नोमी कुमारी का चयन झारखंड सरकार की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य पद पर हुआ है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उन्होंने सबसे पहले जिला शिक्षा अधीक्षक, गढ़वा कार्यालय में योगदान दिया। इसके उपरांत जिला शिक्षा अधीक्षक के आदेश के आलोक में उन्हें उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खुटिया में पदस्थापित किया गया।
राजकीय अवकाश के कारण निर्धारित तिथि पर विद्यालय में योगदान संभव नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को विद्यालय पहुंचकर विधिवत अपना योगदान दिया।
विद्यालय में पहली महिला शिक्षिका की नियुक्ति से विद्यालय परिवार एवं स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि महिला शिक्षिका के आने से विशेषकर बालिकाओं को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा तथा विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा। विद्यालय परिवार ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    नीट-यूजी में हिमांशु राज चौहान ने लहराया परचम, 593 अंक के साथ हासिल की सफलता

    नीट-यूजी में हिमांशु राज चौहान ने लहराया परचम, 593 अंक के साथ हासिल की सफलता

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा को लेकर गढ़वा के 15 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा-163 लागू

    JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा को लेकर गढ़वा के 15 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा-163 लागू

    पशु से फसल चराने के विवाद में जमकर मारपीट, तीन गंभीर घायल गढ़वा रेफर

    पशु से फसल चराने के विवाद में जमकर मारपीट, तीन गंभीर घायल गढ़वा रेफर

    बरडीहा के लेभरी विद्यालय में एमडीएम के तेल में मिलावट की आशंका, बीडीओ ने की छापेमारी

    बरडीहा के लेभरी विद्यालय में एमडीएम के तेल में मिलावट की आशंका, बीडीओ ने की छापेमारी

    पलामू में अपराध गोष्ठी, लंबित मामलों के निष्पादन व अपराध नियंत्रण पर एसपी ने दिए निर्देश

    पलामू में अपराध गोष्ठी, लंबित मामलों के निष्पादन व अपराध नियंत्रण पर एसपी ने दिए निर्देश
    error: Content is protected !!