मझिआंव नगर पंचायत में दीपक चंद्रवंशी बने भाजपा मंडल अध्यक्ष, सम्मान समारोह व रोड शो का आयोजन

Location: Manjhiaon



मझिआंव। भाजपा के वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार नगर पंचायत मझिआंव में दीपक चंद्रवंशी को भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर रविवार को शिव मंदिर परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत शिव मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात राधा-कृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास ने मंत्रोच्चारण के साथ नव चयनित मंडल अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी को तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर आशीर्वाद प्रदान किया। इसके बाद जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेंद्र कुमार पांडेय एवं विनय चौबे, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, सांसद प्रतिनिधि शोमा जायसवाल, युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी, पुष्प रंजन, नागेंद्र सिंह, पूर्व जिला महामंत्री प्रेमानंद त्रिपाठी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि विरेंद्र नाथ दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन दास सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दीपक चंद्रवंशी को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने नव चयनित मंडल अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर पार्टी को आगे बढ़ाएं, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार किया जा सके। वहीं प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा में नियमानुसार तीन वर्ष के बाद मंडल अध्यक्षों का चयन किया जाता है। उन्होंने पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नए मंडल अध्यक्ष को सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को और मजबूत बनाना होगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की तथा कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों एवं वाहनों के साथ भव्य रोड शो निकाला गया। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” तथा “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” जैसे नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

रोड शो शिव मंदिर से प्रारंभ होकर ब्लॉक रोड, बकरी बाजार, बस स्टैंड, पुराना अस्पताल होते हुए पुनः शिव मंदिर परिसर में समाप्त हुआ।

इस मौके पर संजय कमलापुरी, भगवान दत्त तिवारी, शैलेंद्र पांडेय, ज्योति रंजन ठाकुर, उज्ज्वल कुमार, सुचित पांडेय, सुबोध सोनी, मुन्ना रवि, दिलीप सिंह, विवेक सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, अरविंद पाठक, बसंत पांडेय, सनी चंद्रवंशी, दामोदर पाठक, विनय पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का मंच संचालन संजय कमलापुरी एवं भगवान दत्त तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!