Location: Manjhiaon
मझिआंव (गढ़वा) – भारत सरकार एवं नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार मझिआंव नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बुधवार को स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत के सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारियों ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली।
कार्यक्रम में निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, नगर प्रबंधक जितेश कुमार, स्वच्छता प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा सहित अन्य लोगों ने पौधारोपण किया और कार्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान भी चलाया।
अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने लोगों से अपील की कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन या विशेष अवसर पर कम-से-कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए, जिससे वातावरण शुद्ध बना रहे और सभी को शुद्ध हवा मिल सके।
कार्यक्रम में संत कुमार, वीरेंद्र चौधरी, विश्वजीत कुमार, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, सफाईकर्मी समेत कई लोग शामिल हुए।











