Location: Manjhiaon
उपायुक्त के निर्देश पर मझिआंव अंचल में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए। पेंशन से संबंधित 22 और ऑनलाइन रसीद निर्गत करने के लिए 12 आवेदन दिए गए।
अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को जनता दरबार आयोजित किया जाता है। इसमें प्रखंड व अंचल स्तर की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। जिला स्तरीय मामलों को अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला कार्यालय भेजा जाता है।
जनता दरबार में सीओ प्रमोद कुमार, सहायक विरेंद्र कुमार सहित अन्य अंचल कर्मी मौजूद थे











