Location: Manjhiaon
मझिआंव
मझिआंव थाना क्षेत्र के टड़हे गांव निवासी रामा पासवान के लगभग 20 वर्षीय पुत्र राजू पासवान का शव जबलपुर में नर्मदा नदी से बरामद किया गया। शव दो दिन पूर्व नदी में मिला था, जिसकी हालत इतनी खराब थी कि केवल कंकाल ही शेष रह गया था। जबलपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद परिजन वहां पहुंचकर अंतिम संस्कार कर दिए।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार राजू पासवान करीब दो माह पूर्व अपने पिता रामा पासवान के साथ जबलपुर मजदूरी करने गया था। 26 नवंबर को काम के दौरान साइड पर मौजूद फोरमैन से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया, जिसके बाद उसे काम से निकाल दिया गया। इसके बाद से राजू लापता हो गया था।
काफी खोजबीन के बाद करीब 10 दिन बाद जबलपुर की नर्मदा नदी में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान राजू पासवान के रूप में की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
राजू पासवान दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। इस घटना के बाद से घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल व्याप्त











