मझिआंव की स्वाधिना सिंह ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में हासिल किया स्कूल टॉप टेन में पांचवां स्थान

मझिआंव (प्रतिनिधि): कांडी प्रखंड अंतर्गत भंडरिया गांव निवासी एवं पत्रकार अनुप कुमार सिंह की पुत्री स्वाधिना सिंह ने रांची स्थित बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल, डोरंडा से आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 92.5% अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉप टेन सूची में पांचवां स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ स्कूल बल्कि कांडी प्रखंड में भी खुशी की लहर है।

स्वाधिना ने बताया कि इस सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता, शिक्षकों, बड़े पापा और अन्य परिजनों के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद को देती हैं। उन्होंने कहा कि यह मेहनत और लगन का परिणाम है, और आगे भी वह पढ़ाई में मन लगाकर और बेहतर प्रदर्शन करना चाहती हैं।

स्वाधिना ने बताया कि इस परीक्षा में उनके साथ कुल 360 छात्राएं सम्मिलित हुई थीं, जिनमें वह टॉप टेन में पांचवें स्थान पर रहीं। वह बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल, जो पुरानी हाईकोर्ट के सामने स्थित है, में अध्ययनरत हैं।

इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। स्वाधिना के बड़े पापा संजय सिंह (स्टेट) ने मिठाई खिलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया और कहा कि वह इसी तरह आगे भी पढ़ाई में ध्यान देकर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन करें।

स्वाधिना ने कहा कि उनके पापा अनुप कुमार सिंह का संघर्ष और मां राजकुमारी देवी की मेहनत इस उपलब्धि की नींव है। आगे भी वह अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने परिवार, समाज और क्षेत्र को गौरवान्वित करेंगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!