मजदूर को जान से मारने की धमकी देने और मोटरसाइकिल लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

Location: पलामू

मेदिनीनगर। चैनपुर थाना की पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए चैनपुर थाना प्रभारी श्री राम शर्मा ने बताया की दिनांक 16.05.2025 को वादी बबलू भुईयां, उम्र लगभग 25 वर्ष, पिता – विशम्बर भुईयां, ग्राम – खपिया, थाना – रामगढ़, जिला – पलामू, के लिखित आवेदन के आलोक में चैनपुर थाना कांड संख्या – 86/2025, दिनांक – 22.05.2025, धारा – 309 (6) भा.दं.वि. के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। वादी के अनुसार, दिनांक 16.05.2025 को वह मजदूरी का कार्य कर रात्रि लगभग 22:00 बजे चैनपुर से अपने घर ग्राम टेढ़ी पिड़हे, थाना रामगढ़ लौट रहा था। इसी क्रम में चांदो दुलसुलमा क्रेशर के समीप अज्ञात अपराधियों द्वारा उसे पकड़कर मारपीट की गई तथा जंगल की ओर ले जाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसका हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (पंजीयन संख्या – JH19F 2937), ₹1500 नगद, तथा VIVO कंपनी का एक मोबाइल फोन लूट लिया गया।अनुसंधान एवं बरामदगी में वरिष्ठ पदाधिकारी के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी की गई, जिसमें कांड में संलिप्त निम्नलिखित दो अभियुक्तों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार लुटेरों में 1. प्रमोद कुमार रवि, उम्र 28 वर्ष, पिता – स्व. केशवर राम, ग्राम – बसरिया कला, थाना – चैनपुर 2. सुनील कुमार राम, उम्र 22 वर्ष, पिता – निरंजन राम, ग्राम – बसरिया कला, थाना – चैनपुर का नाम शामिल है।पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर इनके घर से निम्नलिखित सामग्री विधिवत जप्त की गई।पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों के पास से 1. कांड में लूटा गया हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (पंजीयन संख्या – JH19F 2937)2. VIVO कंपनी का एक मोबाइल फोन 3. घटना में प्रयुक्त एक पुराना बिना नंबर प्लेट का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया है।दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 30.05.2025 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।छापामारी अभियान में चैनपुर इंस्पेक्टर जीतराम महली,थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा, एसआई बाबूलाल दूबे,एएसआईशहंशाह आलम सिद्दीकी,रामचंद्र चौधरी और चैनपुर थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।यह सफलता चैनपुर पुलिस की सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा एवं त्वरित कार्रवाई का परिणाम है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!