मंत्री ने किया 82 हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन जगमग हुआ गढ़वा

Location: Garhwa

गढ़वा के गांव भी होंगे आधुनिक सुविधाओं से संपन्न : मंत्री मिथिलेश

गढ़वा : गढ़वा के ग्रामीण क्षेत्र भी अब हाई मास्ट लाइट से जगमग हो गए हैं। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवम स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने ग्रामीण क्षेत्रों में लगे 82 हाई मास्ट लाइट का पूजा अर्चना कर, नारियल फोड़ कर व स्विच ऑन कर उद्घाटन किया।

गढ़वा प्रखंड के कोरवाडीह गांव स्थित ओलायत मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री ठाकुर ने विधायक निधि से गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों गढ़वा, मेराल, रंका, चिनियां व रमकंडा के विभिन्न गांवों में लगे हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया।


मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा के सभी गांव भी अब मूलभूत सुविधाओं सहित आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होंगे। सभी गांव में मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, सड़क आदि उपलब्ध हो गई है। अब ग्रामीण क्षेत्रों का भी आधुनिकीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 82 हाई मास्ट लाइट लगाया गया है। शेष बचे गांवों में भी यथाशीघ्र आवश्यकतानुसार हाई मास्ट लाइट लगाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में उन्होंने गढ़वा के चप्पे-चप्पे में विकास की रोशनी पहुंचा दिया है। आज से साढ़े वर्ष पूर्व गढ़वा की स्थिति काफी बदतर थी। अब पुरी तरह से सभी गांव, सभी टोले को बिजली, सड़क, शुद्ध पेयजल से जोड़ दिया गया है। चिकित्सा एवं शिक्षा की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। शेष बचे क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। पूरे गढ़वा का ब्लू प्रिंट तैयार कर सुनियोजित तरीके से विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य है कि गढ़वा का कोई भी गांव, कोई भी टोला मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद से ही गढ़वा लागातर अपेक्षित रहा है। पिछले साढ़े चार वर्ष पूर्व तक गढ़वा की गिनती सबसे पिछड़े जिले में की जाती थी। परंतु अब गढ़वा की तस्वीर पुरी तरह से बदल गई है। गढ़वा विकास का उदाहरण बन चुका है। पुरे गढ़वा में अभी बहुत सारी योजनाएं पाइप लाइन में हैं। इन्हें पूर्ण हो जाने के बाद गढ़वा और भी बेहतर बन जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, दीपमाला, कोरवाडीह मुखिया शरीफ अंसारी, नवीन तिवारी, फुजैल अहमद, मुजीबुर रहमान, अरविंद यादव, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!