Location: सगमा
गढ़वा (सगमा): सावन माह के पवित्र अवसर पर घघरी झुनका गांव से नवयुवक कावरिया संघ के तत्वावधान में डेढ़ दर्जन कांवड़िए बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुए। गुरुवार को निकले इस जत्थे के कांवड़िए केसरिया वस्त्र धारण कर भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए यात्रा पर निकले।
कांवड़िया जत्था के प्रमुख रमेश कुमार यादव ने जानकारी दी कि सभी श्रद्धालु पहले सुल्तानगंज से गंगाजल भरेंगे और फिर देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद बासुकीनाथ में जल चढ़ाने के साथ-साथ लक्ष्मण झूला, राजगीर और राजरप्पा होते हुए वापसी करेंगे।
इस कांवड़िया जत्थे में मीणा देवी, अरविंद यादव, जामवंत यादव, आरती देवी, रीना देवी, समरेश यादव, राजू बैठा, उपेंद्र यादव, रविंद्र यादव, विजेंद्र यादव, राजू यादव, संजय बैठा, जितेंद्र पासवान और अरुण बैठा शामिल हैं।











