Location: Shree banshidhar nagar
बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सरांग गांव का मामला
गढ़वा
बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सरांग गांव में चरित्र शंका को लेकर एक युवक ने अपनी भाभी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी देवर विकेश चन्दवंशी (उम्र 22 वर्ष) को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। विकेश, विशुनपुरा थाना के सरांग गांव का रहने वाला है और मृतका रेखा देवी का देवर है।
घटना 24जून 2025 की है, जब रेखा देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी को सरांग गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान विकेश ने स्वीकार किया कि उसकी भाभी रेखा देवी के कई लोगों से संबंध होने की बात गांव में फैल रही थी, जिससे परिवार की बदनामी हो रही थी। इसी आक्रोश में आकर उसने हत्या कर दी।











