Location: कांडी
रांची। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलाला दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड में युवाओं की बेरोजगारी और संसाधनों के अपव्यय पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि झारखंड 25 साल का हो गया है, लेकिन युवा रोजगार के लिए सड़क पर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।
दुबे ने बताया कि झारखंड के पास कोयला, लोहा, बालू, चुना और पत्थल जैसी खनिज संपदा भरपूर मात्रा में है, फिर भी प्रदेश गरीबी और बेरोजगारी से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दवा नहीं, स्कूलों में पढ़ाई की स्थिति खराब और सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार व्याप्त है।
रामलाला दुबे ने कहा कि किसान, मजदूर और महिलाओं की सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है और खनिज संपदा दूसरे राज्यों में भेजी जा रही है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा, किसानों को सम्मान और संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करके झारखंड को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाया जाए।











