Location: Bhavnathpur
भवनाथपुर (गढ़वा), मंगलवार। बोकारो स्टील माइंस महाविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की उपेक्षा और वित्तीय वर्ष 2024-25 के अनुदान हस्तांतरण में हो रही अनावश्यक देरी के विरोध में मंगलवार को काली पट्टी लगाकर कार्य किया।
यह प्रतीकात्मक विरोध संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ के आह्वान पर चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत आयोजित किया गया। प्रदर्शन के माध्यम से सभी कर्मचारियों ने समय पर अनुदान हस्तांतरण की मांग करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से शीघ्र समाधान की अपील की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य सी.बी. चौबे सहित बी.बी. सिंह, सुरेंद्र चंद्रवंशी, अनेश सिंह, गुलाबचंद यादव, नियाज अहमद, अरविंद प्रताप सिंह सेंगर, उमेश पाठक, विनोद मसरी, स्कंद भारती, प्रेम प्रकाश रमन, लक्ष्मण बैठ, राजेश कुमार समेत कई शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।











