भवनाथपुर में पावर प्लांट वादा पूरा न होने पर भाजपा का विरोध मार्च

Location: Bhavnathpur


भवनाथपुर, — भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव द्वारा चुनाव से पूर्व छह माह के भीतर पावर प्लांट चालू करने के वादे को एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पूरा न किए जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को विशाल बाइक मार्च निकाला। रैली भवनाथपुर के शिवपूजन फ्यूल्स से शुरू होकर टाउनशिप स्थित पावर प्लांट शिलान्यास स्थल तक पहुंची। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और स्थानीय विधायक के खिलाफ नारे लगाए।

शिलान्यास स्थल पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से कुदाल चलाकर “पावर प्लांट खोजने” का प्रयास किया, जिसके बाद कार्यक्रम आमसभा में बदल गया।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद घूरन राम ने राज्य सरकार और स्थानीय विधायक पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर “झूठे वादे करने” और वर्तमान विधायक को “विधानसभा का सबसे गैर-कारगर विधायक” करार देते हुए कहा कि पावर प्लांट को लेकर जनता से किया गया वादा अब तक पूरा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग, खदानों और रोजगार के अवसरों में कमी आई है जिससे मजदूरी के लिए पलायन बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि “सरकार में शराब व बालू के घोटाले सामने आ रहे हैं और विकास कार्य प्रभावित हुए हैं।”
पूर्व सांसद ने दावा किया कि राज्य में घोषित योजनाओं में लाभुकों की संख्या कम कर दी गई है जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है और कुछ विभागों में वेतन भुगतान तक प्रभावित है।

घूरन राम ने कहा कि भवनाथपुर में पूर्व विधायक भानु प्रताप साही के कार्यकाल में सड़क, पुल-पुलिया, भवन, कॉलेज और जनसुविधा से जुड़े कई कार्य हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 में भी इसी स्थल पर 1320 मेगावाट के पावर प्लांट का “झूठा शिलान्यास” किया गया था और 2024 में भी छह माह में काम शुरू करने का वादा दोहराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस मुद्दे को गांव–गांव और सदन तक उठाएंगे तथा यदि जल्द पहल न हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सोना किशोर यादव ने की और संचालन लक्ष्मण राम, उपेंद्र दास तथा मधुलता देवी ने संयुक्त रूप से किया।

सभा में अनिल चौबे, राजीव रंजन तिवारी, प्रमोद शुक्ला, मनोज पहाड़िया, सुरेश गुप्ता, कृपाल सिंह, संजय यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, मनोज सिंह, संगीता देवी, कन्हाई प्रसाद गुप्ता, विकास पांडे, दिलीप यादव, बिनोद द्विवेदी, बलजीत सोनी, कृष्ण विश्वकर्मा, सुनील सिंह, भानु गुप्ता, राजा सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!