भवनाथपुर में नकली देसी घी का मामला उजागर, विशेष रूप से स्वास्थ्य पर खतरा

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर : भवनाथपुर में घी के व्यापारी द्वारा नकली देसी घी बेचने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना में विशेष रूप से यह देखा गया कि व्यापारी ने उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ करते हुए बाजार में रासायनिक तत्वों से तैयार नकली घी की बिक्री की। इस घी को शुद्ध देसी घी बताकर लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को बेचा गया, जिससे न केवल आर्थिक धोखाधड़ी हुई, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी सीधा असर पड़ा।
विशेष रूप से यह मामला इसलिए गंभीर है, क्योंकि देसी घी का उपयोग अधिकतर घरों में भोजन में किया जाता है, और छोटे बच्चे व बुजुर्ग इसकी खपत अधिक करते हैं। नकली घी में मिले रसायन पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं और लंबे समय तक इसके सेवन से गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है। भवनाथपुर बाजार निवासी राजीव कुमार जायसवाल ने बताया कि बीते दिन एक घी व्यापारी आया और अपना पता श्रीवंशीधर नगर थाना क्षेत्र के दहेड़िया निवासी बताया तथा कहा कि मैं गाय का शुद्ध देशी घी सात सौ रुपए किलो बेचता हूं, उसने अपना मोबाइल नंबर भी मुझे दिया, इसके बाद उसने मुझे दो किलो गाय का घी दिया। घी का सुगंध भी शुद्ध देशी घी के तरह ही था, जब मैं अगले दिन सुबह रोटी में लगाने के लिए घी को गर्म किया तो उसमें अजीब तरह के रासायनिक मिलावट दुर्गंध आने लगा, जिससे मुझे अहसास हुआ कि मेरे साथ उस व्यापारी ने असली घी के नाम पर नकली घी देकर धोखाधड़ी किया है। उन्होंने बताया कि मेरे अलावे उस व्यापारी से एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित लोगों ने भी असली की जगह नकली घी लेकर ठगी का शिकार हुए है। कहा कि मैं जब जब उसके दिए नंबर पर कॉल किया तो उसने नाम और पता गलत बता रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!