भवनाथपुर में ऑपरेशन के दो दिन बाद महिला की मौत, परिजनों का हंगामा, शिव सरन संस्थान क्लिनिक सील

Location: Bhavnathpur


भवनाथपुर


भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी गांव निवासी गणेश राम की पुत्री इंदु देवी (पति उमेश राम) की ऑपरेशन के दो दिन बाद इलाज के दौरान उत्तर प्रदेश में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। महिला का ऑपरेशन भवनाथपुर स्थित शिव सरन संस्थान क्लिनिक में किया गया था। घटना से आक्रोशित परिजनों ने मृतका का शव क्लिनिक परिसर में लाकर घंटों हंगामा किया और चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया।
परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन के बाद इंदु देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे उत्तर प्रदेश ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही स्वजन शव को लेकर भवनाथपुर स्थित शिव सरन संस्थान क्लिनिक पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
हंगामे की सूचना पर पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह, थाना के एएसआई दिनेश सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और जांच के बाद दोषियों पर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बावजूद परिजन देर शाम तक क्लिनिक परिसर में डटे रहे।
इधर, घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभाली।
घटना के बाद क्लिनिक के चिकित्सक और कर्मी ताला लगाकर फरार हो गए। इसके पश्चात गढ़वा सिविल सर्जन के आदेश पर भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश सिंह ने अंचल अधिकारी शंभु राम एवं थाना प्रभारी रजनी रंजन की उपस्थिति में शिव सरन संस्थान क्लिनिक को सील कर दिया।
वहीं पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर थाना पुलिस के एएसआई निरंजन शर्मा, दिनेश सिंह, एएसआई आशुतोष सिन्हा, विधायक पुत्र मनेंद्र प्रताप देव, भाजपा नेता लक्ष्मण राम सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!