Location: Bhavnathpur
भवनाथपुर (गढ़वा), बुधवार। थाना क्षेत्र के टाउनशिप चौक के पास स्थित गुप्ता पान दुकान एवं जनरल स्टोर में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर करीब 27 हजार रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली।
दुकान संचालक अखिलेश गुप्ता (पिता – नागेंद्र प्रसाद) ने भवनाथपुर थाना में लिखित आवेदन देकर इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि 24 जून की रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर भीतर घुसकर 1,725 रुपये नगद सहित फेसवॉश, मिक्चर, बिस्कुट, पान मसाला, सिगरेट, सरसों तेल, साबुन, ठंडा पेय पदार्थ और पैसों से भरा अखमूना चुरा लिया।
इस घटना से व्यवसायी समुदाय में आक्रोश है और क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है। दुकान संचालक ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
बताते चलें कि करीब 15 दिन पहले भी अरुण यादव की दुकान में चोरी की घटना हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।











