भवनाथपुर : उपायुक्त ने छात्रावास, अंचल कार्यालय और स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर:
उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने शनिवार को भवनाथपुर पहुंचकर प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर स्थित छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास भीतर से बंद पाया गया। ताला तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन ताला नहीं टूटा।

बीडीओ नंदजी राम ने उपायुक्त को बताया कि छात्रावास की मरम्मती कार्य बिना टेंडर और कार्यादेश के ही संवेदक द्वारा कराए जाने के विरोध में झामुमो नेताओं ने ताला जड़ा था। हालांकि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव ने ताला जड़ने से इंकार किया। उपायुक्त ने कहा कि छात्रावास में ताला लगे होने से निरीक्षण नहीं हो सका। मरम्मती कार्य से संबंधित टेंडर और कार्यादेश की जानकारी विभाग से ली जाएगी।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप उपाध्याय ने विद्यालय प्रांगण में चाहरदीवारी निर्माण और शिक्षकों की कमी की समस्या से उपायुक्त को अवगत कराया। इस पर उपायुक्त ने शिक्षकों की पदस्थापन हेतु शिक्षा विभाग को पत्र लिखने की बात कही। वहीं झगड़ाखांड प्लस टू उच्च विद्यालय के एचएम वरुण सिंह ने विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की। उपायुक्त ने सीओ शंभू राम को जांच कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।

इसके बाद उपायुक्त ने भवनाथपुर अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण राजू कुमार ने शिकायत की कि उन्हें अबुआ आवास आवंटित होने के बाद आवास निर्माण डोर लेवल तक पूरा हो चुका है, कई बार जांच भी हुई, लेकिन बीडीओ द्वारा राशि का भुगतान नहीं किया गया। उपायुक्त ने बीडीओ को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जांच के नाम पर लाभुकों को परेशान न करें और अविलंब शेष राशि का भुगतान करें।

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि प्रत्येक मंगलवार को थाना और अंचल में जन सुनवाई होगी, जहां वे अपनी समस्याएं रख सकते हैं।

इसके बाद उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार से अस्पताल कर्मियों, मरीज वार्ड और लैब की जानकारी ली। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान श्री बंशीधर एसडीओ प्रभाकर मिर्घा, बीडीओ नंदजी राम, सीओ शंभू राम, सीआई इंतिखाब आलम, कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!