भवनाथपुर अंचल कार्यालय में कर्मी की संदेहास्पद मौत, बाथरूम में मिला शव

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार की देर शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब अंचल कार्यालय में पदस्थापित अंचल कर्मी गौरव आनंद का शव उनके सरकारी आवास के बाथरूम में संदेहास्पद स्थिति में औंधे मुंह गिरा हुआ पाया गया।

सूत्रों के अनुसार, गौरव आनंद सुबह से कार्यालय नहीं पहुंचे थे और उनके आवास का दरवाजा पूरे दिन बंद था। देर शाम तक जब उनका मोबाइल फोन भी रिसीव नहीं हुआ, तो सहकर्मियों ने इसकी जानकारी अंचल अधिकारी (सीओ) शंभु राम को दी। सूचना मिलते ही सीओ ने स्थानीय थाना को इसकी जानकारी दी।

भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन ने बीडीओ नंदजी राम, सीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश सिंह और अन्य कर्मियों की उपस्थिति में दरवाजा तुड़वाया, जहां अंदर गौरव आनंद का शव बाथरूम में औंधे मुंह पड़ा मिला।

घटना की सूचना पर एफएसएल टीम को जांच हेतु बुलाया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बताया जाता है कि गौरव आनंद मूल रूप से बिहार के निवासी थे। उनके परिजनों और स्थायी पते की जानकारी के लिए सर्विस बुक मंगाई जा रही है। खबर लिखे जाने तक अंचल कार्यालय परिसर में सभी पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल व्याप्त है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!