Location: सगमा
सगमा थाना क्षेत्र के भगवान घाटी में सोमवार दोपहर को दो बाइक की भीषण टक्कर में 20 वर्षीय टुप्पू कुमार की मौत हो गई, जबकि दो महिला और दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर किया गया।
घटना के समय अरविंद कुमार और दिलीप कुमार एक बाइक से केतार जा रहे थे, जबकि विपरीत दिशा से पुटू, पूजा देवी और सरिता देवी एक बाइक पर घर जा रहे थे। भगवान घाटी के समीप तीखे मोड़ पर दोनों बाइक आपस में टकरा गई। घटना के बाद थाना पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया।











