ब्रेकिंग न्यूज़: यूकेलिप्टस के पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

Location: सगमा


गढ़वा जिले के सगमा प्रखंड अंतर्गत मकरी जंगल के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार बाइक यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में पीछे बैठा एक बच्चा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए विंधमगंज भेजा गया है।

मृत युवक की पहचान धुरकी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी 22 वर्षीय बिकेंद्र कुमार, पिता अमीर चंद भुइयां के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह लगभग 11 बजे दिन में अपने घर से एक बच्चे को बाइक पर बिठाकर विंधमगंज बाजार की ओर जा रहा था। मकरी जंगल के समीप उसकी तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई, और शव की हड्डियां पेड़ के अंदर धंस गईं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत सगमा प्रमुख अजय साह को सूचना दी। प्रमुख ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए घायल बच्चे को इलाज के लिए विंधमगंज भेजवाया। बच्चा फिलहाल स्थिर बताया जा रहा है। इसके साथ ही प्रमुख द्वारा धुरकी थाना को सूचना दी गई और मृतक के परिजनों को भी खबर दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। करीब आधे घंटे में धुरकी थाना के एएसआई इमान कांडूलोना दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा की प्रक्रिया के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेजा गया।

इस दुखद अवसर पर प्रमुख अजय साह, बीरबल मुखिया और इंद्रजीत कुशवाहा ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एक स्वर में सड़क किनारे लगे यूकेलिप्टस के पेड़ को अविलंब हटाने की मांग की। उनका कहना है कि वन विभाग की लापरवाही से सड़क से सटे पेड़ लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। अब तक इसी स्थान पर कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, मगर विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द पेड़ों को नहीं हटाया गया तो वे अपने स्तर से इसे काटने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!