ब्रेकिंग न्यूज़: मनरेगा के कनिया अभियंता सह बीपीओ को 5000 रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

Location: Ranka

– गढ़वा जिले के चिनियां प्रखंड मुख्यालय में पदस्थापित कनिय अभियंता सह प्रभारी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा अनुज कुमार रवि को बुधवार के सुबह से उनके रंका थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव स्थित आवास से मनरेगा योजना में मापी पुस्तिका संधारित करने के एवज में पांच हजार रुपए नकद लेते एसीबी की टीम पलामू ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर अपने साथ पलामू ले गई है।

मिली जानकारी के अनुसार चिनियां थाना क्षेत्र के डोल गांव में मनरेगा से संचालित डोभा योजना में एमबी बुक करने के एवज में पिछले दो माह से पैसा नहीं मिलने के वजह से ठंढे बस्ते में डाल कर रखा हुआ था वहीं लाभुकों को मनरेगा मजदूरों से लगातार जलील होना पड़ रहा था। लाभुक कनिय अभियंता सह प्रभारी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा अनुज कुमार रवि से काफी दिनों तक मिन्नतें करते रहे, मगर पांच हजार रुपए की मांग पर लगातार अड़े रहने पर डोल गांव के दो लाभुकों ने एसीबी टीम पलामू को मामले की जानकारी दी। जहां एसीबी टीम ने अपने स्तर से जानकारी जुटाने के बाद बुधवार के सुबह कंचनपुर गांव स्थित कनिय अभियंता के घर पर लाभुकों से नकद राशि लेते रंगे हाथों पकड़ा तथा आवश्यक कार्रवाई के पश्चात गिरफ्तार कर अपने साथ पलामू जिला मुख्यालय ले गए।

मालूम हो कि गिरफ्तार अनुज कुमार रवि चिनियां के अलावा डंडई प्रखंड मुख्यालय में भी ड्यूएल प्रभारी में थे ।जहां मनमानी तरीके से राशि उगाही के लिए आतंक मचा रखा था लोगों मे काफी नाराजगी बताई जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद से आस पास के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में खौफ का माहौल देखा जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!