ब्रेकिंग न्यूज़: केतार में दर्दनाक सड़क हादसा: मोटरसाइकिल और कमांडर की टक्कर में दो की मौत

Location: केतार

केतार थाना क्षेत्र के पंडा नदी पुल पर मोटरसाइकिल और कमांडर वाहन की जोरदार टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मुकुंदपुर पंचायत के मायर गांव निवासी 45 वर्षीय प्रेमसागर सिंह (पिता – घुनी सिंह) और 19 वर्षीय संजीव सिंह (पिता – इंद्रदेव सिंह) केतार से अपने घर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात कमांडर वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रेमसागर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजीव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय मुखिया प्रमोद कुमार ने तुरंत घायल संजीव को केतार उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए भवनाथपुर भेजा गया। मुखिया ने मानवता का परिचय देते हुए निजी खर्चे पर घायल को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

भवनाथपुर से संजीव को गढ़वा रेफर किया गया, लेकिन गढ़वा ले जाते समय वंशीधर नगर के पास उसने दम तोड़ दिया।

इधर, केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर थाना लाया। मृतकों के परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, घर में कोहराम मच गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yogendra Vishwakarma

    Location: Ketar Yogendra Vishwakarma is reporter at आपकी खबर News from Ketar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!