Location: केतार
केतार: भवनाथपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय अखिलेश विश्वकर्मा की मौत हो गई, जबकि रोहित कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से भवनाथपुर से झगड़ाखाड़ जा रहे थे।
इसी दौरान एक अज्ञात कमांडर वाहन से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रोहित कुमार यादव को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हादसे के बाद मृतक के गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।











