ब्रेकिंग न्यूज़:गढ़वा में पुलिस को बड़ी सफलता, TSPC के नाम पर लेवी मांगने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

Location: Garhwa

गढ़वा: रंका थाना क्षेत्र में माइंस और क्रशर मालिकों से लेवी मांगने और दहशत फैलाने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये अपराधी खुद को TSPC (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी) का एरिया कमांडर बताकर रंगदारी मांग रहे थे। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार, लूटे गए मोबाइल, नक्सली पर्चे और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

माइंस संचालक मोहन मुरारी देव ने 18 मार्च को रंका थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 मार्च की रात तीन अज्ञात अपराधी माइंस में घुसे और कर्मचारियों को धमकाया। अपराधियों ने TSPC के नाम पर लेवी मांगी और विरोध करने पर मोबाइल लूटकर फरार हो गए। उन्होंने धमकी दी कि अगर पैसा नहीं दिया गया तो गोली मार दी जाएगी और काम बंद करवा दिया जाएगा।

गढ़वा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई। 28 मार्च की रात पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी माइंस और क्रशर के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने जंगल में छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान शाहिद अंसारी (मुख्य सरगना), अशोक सिंह और मकदस अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 315 बोर का देशी कट्टा, लूटे गए मोबाइल, नक्सली पर्चे और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

मुख्य आरोपी शाहिद अंसारी खुद को TSPC का एरिया कमांडर बताकर लेवी वसूलने की कोशिश कर रहा था। इससे पहले भी वह कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। गढ़वा पुलिस ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!