ब्रेकिंग न्यूज़:कांडी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में मौत की आशंका, परिजनों ने एसपी को बुलाने की मांग पर किया हंगामा

Location: Manjhiaon


मझिआंव(गढ़वा)। कांडी थाना क्षेत्र के मंडरा गांव में बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मंडरा गांव निवासी स्वर्गीय रामविलास पासवान के 35 वर्षीय पुत्र सुनील पासवान के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुनील अपने भाई के साथ गांव के पूरब दिशा में स्थित “बघौंत बाबा देव स्थल” के समीप मवेशी चरा रहा था, तभी तीन-चार युवक वहां पहुंचे और पहले उसे डंडों से पीटा। इसके बाद ताबड़तोड़ तीन-चार गोली चलाई गई, जिनमें दो गोली सुनील के सिर में तथा एक गोली शरीर के अन्य हिस्से में लगी। हमले के तुरंत बाद ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर गोलीबारी के बाद घटनास्थल से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कांडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। शव को कब्जे में लेने की कोशिश की गई, लेकिन परिजनों ने एसपी को बुलाने की मांग को लेकर शव उठाने से रोक दिया। उनका कहना था कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती और एसपी मौके पर नहीं आते, वे शव को नहीं उठाने देंगे।

मृतक के बड़े भाई भोला पासवान ने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। यह मामला मंगलवार को थाना पहुंचा था, और विरोधी पक्ष द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि उसी रंजिश में सुनियोजित तरीके से हत्या की गई।

सुनील पासवान अत्यंत गरीब परिवार से था। उसके दो बेटे, चार बेटियां, पत्नी और वृद्ध मां हैं। वह मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पेट पाल रहा था। अचानक हुई इस हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर ही मौजूद थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया परिजनों के विरोध के चलते रुकी हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


1
2
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!