
Location: पलामू
पुलिस चौकी के एएसआई शशि रंजन पांडे ने अपने देखरेख में मृतक का करवाया पोस्टमार्टम
मेदिनीनगर।छतरपुर थाना क्षेत्र के कचनपुर गांव निवासी किसान रामाशीष राम के पुत्र शत्रुघन कुमार उम्र 27 वर्ष की बिजली करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर शत्रुघन कुमार अपने खेत में काम कर रहा था। इसी बीच खेत से सटे बिजली तार की चपेट में आकर घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही छतरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई शशि रंजन पांडे, पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर अपने देखरेख में मृतक शत्रुघन कुमार का पोस्टमार्टम करवाया। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।