Location: पलामू
मेदिनीनगर।बाल सुधार गृह में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक नाबालिग की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हैं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।युवक की पहचान गढ़वा जिला के रंका थाना क्षेत्र के बहाहारा गांव निवासी सोमारू सिंह के पुत्र आनंद कुमार उम्र 16 वर्ष के रूप में की गई है।हालांकि नाबालिग युवक की मौत कैसे हुई है, इसका पता नहीं चल पाया है। युवक की हत्या हुई है या सुने आत्महत्या की है इसकी जांच की जा रही है। वहीं घटना का कारण पता लगाने के लिए बाल सुधार गृह में लगे सीसीटीवी फूटेज खंगाले जा रहे हैं।मामले को लेकर सिटी थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने कहा है कि पंचनामे की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण पता चल सकेगा। वहीं मृतक के परिजन पहुँच चुके हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना की पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।











