Location: Garhwa
गढ़वा: शारदीय नवरात्र के अवसर पर दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को शहर के सहिजना स्थित बाबा सोमनाथ मन्दिर में कलश स्थापना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा जल यात्रा निकाली गयी। इस दौरान वाराणसी से आए पुरोहित आचार्य शंभुनाथ चैबे की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से दानरो नदी से जल भरा।
सहिजना स्थित बाबा सोमनाथ मन्दिर में कलश स्थापना को लेकर बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु भक्ति भाव से दानरो नदी पहंुचे। नदी में उन्होने अपने-अपने कलश में जल भरा तथा वापस बाबा सोमनाथ मन्दिर पहंुचे। इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गयी तथा जगत जननी मां दुर्गा का आहवान करते हुए प्रथम पूजा के साथ नवरात्रि की पूजा की शुरुआत की गयी। इस मौके पर यजमान शशिकांत तिवारी, आरती देवी समेंत बाबा सोमनाथ मन्दिर समिति के कौशलेन्द्र तिवारी, आनंद मिश्र, विशाल सिंह, शिवम सिंह, प्रियांशु, आदर्श, सूरज, ऋतिक, अभिषेक, हिमांशु, अमन समेंत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।











