Location: पलामू
मेदिनीनगर।शहर मे जगह-जगह देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कुछ लोगो ने बुधवार को तो कुछ लोगो ने गुरुवार को देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति का विसर्जन किया।विसर्जन के दौरान भक्तों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और भक्ति के धुन में झूमते-नाचते रहे। सभी मूर्ति स्थापित करने वालों ने अपने सहयोगियों के साथ शांतिपूर्वक और सावधानीपूर्वक विसर्जन प्रक्रिया को पूरा किया। मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर टिओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान और टाइगर मोबाइल के जवान शाहिन परवेज मुख्य रूप से उपस्थित थे। ताकि मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी भी तरह का अप्रिय घटना ना हो सके।वही टिओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान और टाइगर मोबाइल के जवान शाहिन परवेज मूर्ति विसर्जन प्रक्रिया पूरा होने तक मौके पर डटे रहे और व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला।











