बाइक और लूना के टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Location: Garhwa

गढ़वा : डंडई रमना मुख्य मार्ग पर दुधवानिया गांव के पास मोटरसाइकिल व लूना की आमने-सामने टक्कर में लूना पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हैं।

घटना में मृतक डंडई थाना क्षेत्र के बोलिया गांव निवासी दुखु यादव का पुत्र अंबिका यादव 60 वर्ष बताया गया है। जबकि लूना पर सवार शिवनाथ सिंह, वह मोटरसाइकिल पर सवार उत्तर प्रदेश के दुद्धी थाना क्षेत्र के जावर गांव निवासी रामकिशन के पुत्र सुरेंद्र कुमार 51 वर्ष वह अवधेश कुमार 45 वर्ष का नाम शामिल है। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने अंबिका यादव को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। इधर इस घटना में घायल सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि मृतक अपने लूना पर सवार होकर अपने एक साथी के साथ अपने बेटी के घर रमना गांव जा रहा था। जबकि मोटरसाइकिल सवार अपने घर से डंडई गांव दवा लेने जा रहा था। इस बीच दूधबनिया गांव के पास मोटरसाइकिल व लूना के आमने-सामने टक्कर हो गई। इधर घटना के बाद पुलिस ने दोनो वाहनों को जप्त कर थाना ले आई है। और शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
error: Content is protected !!