बसंत ऋतु का सौंदर्य: आम के पेड़ों पर छाया बौर का बहार

Location: सगमा

सगमा। बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही मंद-मंद बसंती बयार बहने लगती है। शरद ऋतु की विदाई और गर्मी की दस्तक के बीच इस समय मौसम सुहावना हो जाता है—न अधिक ठंड, न अधिक गर्मी। हल्की ठंडी हवा और खिलखिलाती धूप लोगों के मन को प्रफुल्लित कर देती है।

इस ऋतु में खेतों में फसल पकने लगती है, पलाश के पेड़ लाल फूलों से सज जाते हैं, और आम के पेड़ों पर बौर की महक बिखरने लगती है। आम की मंजरी से उठने वाली मादक सुगंध वातावरण को और भी आनंदमय बना देती है। किसानों के चेहरे पर इस मौसम में नई चमक देखने को मिल रही है, क्योंकि इस साल आम के पेड़ों पर अच्छी मात्रा में बौर आया है।

सगमा प्रखंड के मकरी गांव निवासी आम उत्पादक उदय मेहता का कहना है कि इस वर्ष पिछले साल की तुलना में आम के पेड़ों पर अधिक बौर आया है। यदि मौसम अनुकूल रहा, तो आम की फसल काफी लाभदायक साबित हो सकती है। आम के बागों से अच्छी आमदनी की उम्मीद से किसान उत्साहित हैं और आने वाले दिनों में अच्छी फसल की उम्मीद कर रहे हैं।

1
0
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!