बरडीहा में फरार अभियुक्त अमित विश्वकर्मा गिरफ्तार, भेजा गया गढ़वा जेल

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि):
बरडीहा थाना क्षेत्र के मेन बाजार बरडीहा गांव निवासी अमित विश्वकर्मा (पुत्र: श्रीकांत विश्वकर्मा, उम्र 28 वर्ष), जो बीते कई दिनों से फरार चल रहा था, को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को गढ़वा जेल भेज दिया

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि बरडीहा थाना कांड संख्या 64/25 के तहत अमित विश्वकर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

आपसी विवाद में मारपीट, गंभीर रूप से घायल हुआ था युवक

मामले की प्राथमिकी बरडीहा गांव निवासी अशोक विश्वकर्मा ने 17 अक्टूबर को दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि आपसी विवाद के चलते अमित विश्वकर्मा ने उन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार को नाटकीय ढंग से की गई छापेमारी के बाद अमित को गिरफ्तार कर लिया गया, और आवश्यक प्रक्रिया के बाद गढ़वा जेल भेज दिया गया

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!