बरडीहा में ई-केवाईसी को लेकर बीडीओ सख्त, डीलरों और मुखिया को चेतावनी

Location: Manjhiaon

मझिआंव, प्रतिनिधि: बरडीहा प्रखंड में अब भी लगभग 11 हजार जनवितरण प्रणाली (PDS) के लाभुकों का ई-केवाईसी पूरा नहीं हो पाया है। इसे लेकर बीडीओ सह मार्केटिंग ऑफिसर राकेश सहाय ने मंगलवार को सभी डीलरों और मुखियाओं के साथ बैठक कर सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि यदि 30 अप्रैल तक ई-केवाईसी पूरा नहीं हुआ तो संबंधित लाभुकों को राशन से वंचित होना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी डीलर और मुखिया की होगी।

बीडीओ ने कहा कि डीलरों द्वारा इस मामले में घोर लापरवाही बरती जा रही है, जो आपराधिक श्रेणी में आती है। उन्होंने सभी पंचायतों के मुखियाओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने पंचायतों में राशन लाभुकों का हर हाल में ई-केवाईसी सुनिश्चित कराएं।

श्री सहाय ने स्पष्ट किया कि ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है, इसके बाद कोई भी लाभुक केवाईसी नहीं करवा सकेगा और उन्हें राशन नहीं मिल पाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन लाभुकों का अब तक डीलरों द्वारा ई-केवाईसी नहीं कराया गया है, उनका काम प्राथमिकता से पूरा कराया जाए।

बीडीओ ने चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्य नहीं हुआ तो संबंधित डीलरों के साथ-साथ पंचायत मुखिया पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी आदेश दिया कि सभी पंचायत सचिव बुधवार को अपने-अपने मुखियाओं और डीलरों के साथ पंचायत भवन में बैठक करें, चाहे इसमें देरी क्यों न हो। बैठक की तस्वीरें संबंधित ग्रुप में भेजने का निर्देश भी दिया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!