Location: Manjhiaon
गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मंगलवार को कार्यपालक दंडाधिकारी राजेश कुमार ने नए बीडीओ-सह-सीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने यह प्रभार पूर्व पदाधिकारी राकेश सहाय से लिया, जो 20 जुलाई 2024 से 7 अक्टूबर 2025 तक अतिरिक्त प्रभार में कार्यरत थे।
राजेश कुमार बरडीहा के 13वें प्रखंड विकास पदाधिकारी बने हैं। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्हें अधिकारियों व कर्मियों द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सीआई बंशी पाठक, अंचल नाजिर कोमल कुमार रवी, बीपीओ संतोष कुमार, पंचायत सचिव ललन बैठा, कंप्यूटर ऑपरेटर राजू कुमार, एवं अन्य प्रखंड-अंचल कर्मी उपस्थित रहे।
नए बीडीओ ने कहा कि वे सभी कर्मियों और पदाधिकारियों के सहयोग से प्रखंड के विकास को प्राथमिकता देंगे।











