Location: Manjhiaon
मझिआंव (प्रतिनिधि): बरडीहा थाना क्षेत्र के मझिगावा गांव निवासी रामपुर चौधरी के पुत्र ब्रह्मदेव चौधरी के घर पर सोमवार को कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई। ब्रह्मदेव चौधरी फोटो अधिनियम एक्ट के तहत एसटी नंबर 71/2015 में नामजद अभियुक्त था और बीते लगभग 11 वर्षों से फरार चल रहा था।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किए जाने पर न्यायालय के आदेशानुसार कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई का नेतृत्व बरडीहा थाना के एसआई मृत्युंजय कुमार ने किया। उनके साथ सशस्त्र पुलिस बल भी मौजूद था। कुर्क किए गए कई सामानों को जब्त कर थाना लाया गया।











