बरडीहा पुलिस ने कस्तूरबा विद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान

Location: Manjhiaon


मझिआंव। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरडीहा पुलिस द्वारा मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से छात्राओं को नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों, सामाजिक कुरीतियों तथा आपातकालीन पुलिस सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने छात्राओं को नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव, यातायात सुरक्षा, डायन-भूत जैसी अंधविश्वासपूर्ण मान्यताओं, दहेज प्रथा तथा डायल-112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना या आपात स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
थाना प्रभारी ने छात्राओं को अंधविश्वास से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अंधविश्वास के प्रभाव में आकर ऐसा कोई कार्य न करें, जिसे समाज या कानून की दृष्टि में अवैध माना जाता हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डायन-भूत जैसी कुप्रथाओं और अंधविश्वास के कारण कई बार आपसी विवाद, मारपीट और कानूनी मामले उत्पन्न हो जाते हैं, जिससे लोगों को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक नुकसान उठाना पड़ता है।
उन्होंने छात्राओं से समाज में जागरूकता फैलाने तथा ऐसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डेन कंचन कुमारी, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी
    error: Content is protected !!