Location: Manjhiaon
मझिआंव, प्रतिनिधि।
मझिआंव बरडीहा थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार छापामारी कर अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर को पकड़कर प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को बभनी बीके चिमनी ईट भट्ठा के समीप पकड़ने पर कागजात मांगने पर कोई वैध चालान नहीं दिखाया गया।
जांच में पता चला कि ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू परिवहन कर रहा था। इसकी सूचना जिला खनन पदाधिकारी को दी गई, जिनके निर्देशानुसार बरडीहा थाना में खनन विभाग के आदेश के तहत केस संख्या 8/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर मझिआंव थाना क्षेत्र के बुढ़ी खांड़ गांव निवासी पिंटू यादव का है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।











