Location: Manjhiaon
मझिआंव प्रतिनिधि — बरडीहा थाना पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना क्षेत्र के जतरो–बंजारी गांव में पुलिस ने छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान गांव निवासी बिगन भुईयां के घर से शराब बनाने के उद्देश्य से डब्बों में संग्रहित लगभग 50 किलोग्राम महुआ बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही बरामद महुआ को विनष्ट कर दिया।
इस दौरान थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने संबंधित लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध शराब के कारोबार को तुरंत बंद करें, अन्यथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।
छापेमारी अभियान का नेतृत्व स्वयं थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने किया, जिसमें पुलिस शस्त्र बल के जवान भी शामिल थे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।











