बबुल के पेड़ की कटाई को लेकर दो भाइयों में मारपीट, मामला दर्ज

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि): हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां पंचायत अंतर्गत महुआ धाम टोला में बबुल के पेड़ काटने को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 30 जनवरी की बताई जा रही है, जिसमें मुरलीधर चौधरी और उनके पुत्र मणि भूषण चौधरी को आंशिक रूप से चोटें आई हैं।

मुरलीधर चौधरी ने इस मामले में हरिहरपुर ओपी में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई सुदर्शन चौधरी ने बिना आपसी सहमति के खेत में लगे सामूहिक बबुल के पेड़ बेच दिए, जिसके कारण पेड़ काटे जा रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़कर गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया।

दूसरी ओर, सुदर्शन चौधरी के पुत्र महाराज चौधरी ने बताया कि उनके पिता के चार अन्य भाइयों की सहमति से ही पेड़ काटे जा रहे थे।

इस संबंध में हरिहरपुर ओपी प्रभारी ने बताया कि मुरलीधर चौधरी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

2
0
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!