Location: पलामू
मेदिनीनगर। पाटन थाना क्षेत्र के हिसरा बरवाडीह गांव में बकडेरा का फल खाने से 7 बच्चे बीमार पड़ गए।बीमार बच्चो में हिसरा बरवाडीह गांव निवासी रोहित भुइयां की पुत्री सलोनी कुमारी उम्र ढाई वर्ष, सृष्टि कुमारी उम्र 4 वर्ष और उसी गांव के विशाल भुइयां के पुत्र प्रीतम कुमार उम्र 5 वर्ष और विषमय कुमार उम्र 3 वर्ष का नाम शामिल है। इसके अलावा उसी गांव के तीन अन्य बच्चे भी बीमार पड़ गए है।इसके बाद विशाल भुइयां और रोहित भुइयां अपने-अपने पुत्र पुत्री को
इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद सभी खतरे से बाहर है।वही तीन बच्चों का इलाज मेदनीनगर शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां इलाज के बाद वह तीनो बच्चे भी खतरे से बाहर है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर सभी बच्चे अपने माता-पिता के साथ खेत पर गए थे। वहीं पर बच्चों ने खेलने के क्रम में बकडेरा का फल खा लिया। जिसे खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज के बाद सभी बच्चे खतरे से बाहर है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवान विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लिया।











