बंशीधर महोत्सव को भव्य रूप देने की मांग

Location: कांडी

गढ़वा: झारखंड ही नहीं, पूरे देश में नगर बंशीधर की विशाल स्वर्णिम राधा-कृष्ण प्रतिमा का विशेष स्थान है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं और उनकी पूर्णता का अनुभव करते हैं। यह ऐतिहासिक मूर्ति सनातन आस्था का प्रमुख केंद्र मानी जाती है।

वर्ष 2017-18 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास ने नगर को ‘बंशीधर’ नाम प्रदान कर इसे पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाया था। राधा-कृष्ण की कृपा से भव्य बंशीधर महोत्सव का आयोजन हुआ था, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं की भागीदारी देखी गई थी। इस महोत्सव ने गढ़वा जिले के साथ-साथ देश-विदेश में भी अपनी आध्यात्मिक पहचान बनाई थी।

हालांकि, इस वर्ष झारखंड सरकार द्वारा इस महोत्सव को सीमित दायरे में रखा जा रहा है, जिससे इसकी भव्यता प्रभावित हो रही है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे, मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे, शिव प्रसाद पांडे, बेली पांडे सहित अन्य नेताओं ने जिला प्रशासन और उपायुक्त से आग्रह किया है कि इस महोत्सव को राष्ट्रीय स्तर का स्वरूप दिया जाए।

उन्होंने मांग की कि महोत्सव में देशभर के सनातन विद्वानों, संतों, धर्मगुरुओं, राष्ट्रीय स्तर के राजनेताओं, धार्मिक कवियों और गायक कलाकारों को आमंत्रित किया जाए, जिससे बंशीधर महोत्सव की ख्याति और महिमा पूरे देश में स्थापित हो सके।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    झामुमो ने गढ़वा में मनाई अहिल्याबाई होलकर जयंती, सामाजिक चेतना और महिला सशक्तिकरण पर दिया संदेश

    झामुमो ने गढ़वा में मनाई अहिल्याबाई होलकर जयंती, सामाजिक चेतना और महिला सशक्तिकरण पर दिया संदेश

    रेखा डीह में बोरवेल मशीन चालक की करंट लगने से मौत, चार मजदूर बाल-बाल बचे

    रेखा डीह में बोरवेल मशीन चालक की करंट लगने से मौत, चार मजदूर बाल-बाल बचे

    मृतका के परिजनों से मिले मुखिया प्रतिनिधि, सामग्री प्रदान कर जताया शोक

    इंटर साइंस परीक्षा में आर.के. प्लस टू उच्च विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, ज्योति शुक्ला बनीं टॉपर

    इंटर साइंस परीक्षा में आर.के. प्लस टू उच्च विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, ज्योति शुक्ला बनीं टॉपर

    सगमा प्लस टू विद्यालय की छात्राओं ने इंटर साइंस परीक्षा में लहराया परचम, अलका बनीं प्रखंड टॉपर

    सगमा प्लस टू विद्यालय की छात्राओं ने इंटर साइंस परीक्षा में लहराया परचम, अलका बनीं प्रखंड टॉपर

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लातदाग में जागरूकता कार्यक्रम, तंबाकू से दूर रहने की दिलाई गई शपथ

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लातदाग में जागरूकता कार्यक्रम, तंबाकू से दूर रहने की दिलाई गई शपथ
    error: Content is protected !!